रफीगंज: रफीगंज-पचार पेट्रोल पंप के समीप टेंपो पलटा, तीन घायल, दो को रेफर किया गया
रफीगंज कासमा पथ पर पचार पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सोमवार रात्रि 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कासमा की ओर से आ रही टेंपो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।