CCTV फुटेज: चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर को पीजीआई के पास सेक्टर-11 में स्थित एक मेडिकल स्टोर के भीतर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मेडिकल स्टोर के मैनेजर कम कैशियर की मौत हो गई। यह सनसनीखेज वारदात दोपहर करीब ढाई बजे हुई। बताया जाता है कि 3 नकाबपोश बदमाश स्कूटी पर आए थे और कुमार मेडिकल स्टोर में घुसकर कई राउंड फायर किए तथा मौके से फरार हो गए। चश्मदीदों के अनुसार हमलावरों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे।
#chandigarh #shortsfeed #shortsreels #shortnews #instagramreels