झालरापाटन: युथ कांग्रेस का संसद के सामने प्रदर्शन, झालावाड़ से सैकड़ों युवाओं ने दिल्ली में किया विरोध
युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में देश भर से हजारों युवाओं ने दिल्ली में संसद के सामने प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में झालावाड़ से युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरिराज मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा शामिल हुए। यूथ कांग्रेस की ओर से मंगलवार शाम 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी,नशाखोरी के मुद्दे उठाए।