झालरापाटन: हॉर्टिकल्चर कॉलेज झालरापाटन में व्यक्तित्व विकास पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
झालरापाटन स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे व्यक्तित्व विकास पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह कार्यक्रम आईसीएआर द्वारा प्रायोजित है।महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को भाषा और परिस्थिति के अनुसार शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।