झालरापाटन: नांदिया खेड़ी गांव में बिना मुंडेर के कच्चे कुएं में गिरने से किसान की हुई मौत
झालरापाटन के नांदिया खेड़ी गांव में सोमवार रात बिना मुंडेर के कुएं में गिर जाने के कारण एक किसान की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। एस.आई. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव का रहने वाला 50 वर्षीय रमेश अपने खेत पर काम करते समय बिना मुंडेरी के कुएं में गिर गया।