झालरापाटन: फतेहगढ़ मार्ग पर बाइक के स्लिप होने से वृद्ध दंपति घायल, पत्नी को अस्पताल में किया गया भर्ती
झालावाड़ के फतेहगढ़ मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से वृद्ध दंपत्ति घायल हो गए। पति-पत्नी दोनों को उपचार के लिए मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां पति राधेश्याम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पत्नी भगवती बाई के सर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।