खोदावंदपुर: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर
मुसहरी ग्राम में निकाला गया भव्य कलश शोभायात्रा
खोदावंदपुर प्रखंड के मुसहरी ग्राम में 21 मई से 27 मई तक आयोजित भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश सोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 251 कन्याओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रधांलुओं ने भाग लिया।मुख्य कथा बाचक श्री श्री 108 श्री भास्कर जी महराज वृंदावन के नेतृत्व में गाजे बजे के साथ निकाला गया।