खोदावंदपुर: दहेज प्रताड़ना के आरोप में
बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी
पति गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
शादी के महज एक साल बाद ही ससुराल वालों द्वारा बहु को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने खोदावंदपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 10 का है। इस गांव के राजा शाह की नवविवाहिता पत्नी काजल कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन के बाद आरोपी पति गिरफ्तार गया जेल।