खोदावंदपुर: योगीडीह से सोनवर्षा पथ जर्जर रहने से आवागमन में हो रही परेशानी।
बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव से सीमावर्ती प्रखंड चेरियाबरियारपुर के सोनवर्षा गांव को जोड़ने वाली मुख्य पथ अत्यंत ही जर्जर हालत में है। इस पथ का जीर्णोद्धार पिछले 10 वर्षों से नहीं हुआ है। यह पथ कई जगहों पर बिल्कुल टूट गयी है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं। इस पथ से वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है।