खोदावंदपुर: भीषण गर्मी में प्रखंड क्षेत्र में बिजली नहीं रहने से लोग हो रहे परेशान
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की स्थिति काफी दयनीय हो गया है।यहां घण्टों बिजली बाधित रहती है। कभी तार टूटने के नाम पर तो कभी अन्य तकनीकी गड़बड़ी होने की बात कहकर विधुत विभाग के कर्मी अपना पल्लू झाड़ लेते हैं।कभी कभी ऊपर से ही बिजली नहीं मिलने की बात कहकर पल्लू झाड़ लेते है। लोग भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे और रतजग्गा करने के लिए विवश रहे।