खोदावंदपुर: सीमान चौक के समीप सड़क हादसा में एक मजदूर की मौत,दूसरा गम्भीर रूप से घायल
सड़क हादसा में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 5 निवासी विष्णुदेव दास के पुत्र रंजीत दास के रूप में की गई है। जबकि इस हादसा में गम्भीर रूप से घायल युवक की पहचान इसी गांव के रजनीश कुमार वर्मा उर्फ बैद्यनाथ महतो के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई।