विजयीपुर: विजयीपुर के मुसेहरी बाजार में ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग
गोपालगंज जिले के विजयीपुर के मुसेहरी बाजार में शनिवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद रविवार को सुबह एक और बाइक सवार के घायल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से नाराज बाजारवासियों ने सब्जी मंडी के सामने सड़क पर उतरकर रविवार को दोपहर 12 बजे विरोध जताया। लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए क