किशनी: गाँव जटपुरा में जमीन पर कब्जा करने को लेकर पुलिस से की गई शिकायत
वीर सिंह पाल पुत्र सोनेलाल पाल निवासी जटपुरा ने मंगलवार दोपहर 1 बजे तहरीर दी है। बताया कि उनके घर पर उनके चाचा के बेटों ने जबरन कब्जा कर लिया है।जब उन्होंने रोका तो आरोपीगण गाली गलौज कर मारपीट को दौड़ पड़े। उन्होंने कहा कि वह अकेले हैं,उनका विरोध नहीं कर सकते हैं। उनके घर से कब्जा हटाया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।