अटरू: अटरू के सी-54 अंडरपास में बने ब्रेकर बने परेशानी का कारण
Atru, Baran | May 28, 2026 अटरू कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित 54 नंबर रेलवे अंडरपास पर बनाए गए ऊंचे और बड़े ब्रेकर अब वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए है। अंडरपास के दोनों ओर बने इन असामान्य ऊंचाई वाले ब्रेकरों से गुजरते समय कार, बाइक एवं अन्य छोटे वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में विभाग के उच्चअधिकारियों को शिकायत की है