हरदोई: सड़क हादसे में घायल महिला ने चौथे दिन तोड़ा दम, कोतवाली शहर क्षेत्र के सुरजीपुर कॉलोनी गांव का मामला
Hardoi, Hardoi | Oct 26, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के सुरजीपुर कॉलोनी गांव निवासी भगवानदीन की 60 वर्षीय पत्नी रामदेवी बुधवार की शाम को गांव में ही पैदल डेरी पर दूध लेकर गई थी। और वापस घर आ रही थी उसी दौरान ने गांव के बाहर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामदेवी घायल हो गई। इलाज के लिए उन्हें हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।