सोनो: तुम्बापहाड़ गांव में भाई समेत 5 पर मारपीट और जेवर छीनने का मामला झाझा थाना में दर्ज
Sono, Jamui | Apr 15, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के तुम्बापहाड़ गांव निवासी विजय यादव ने अपने ही भाई सहित पांच लोगों पर मारपीट कर जेवर व नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए बुधवार दो बजे थाना में मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह जेवर बंधकी रखने के लिए झाझा बाजार जा रहा था। इसी दौरान गणेशी मंदिर के पास पहुंचते ही उसका भाई गिरजा यादव अपने साथ गढ़ी गांव के दिलीप, उपेंद्र, अ