पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटग़म्हरिया – बलांडिया मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 160 सीसी की हीरो एसपी बाइक और छोटा हाथी वाहन के साथ टकराने से हुई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नुरदा कूदापी निवासी 21 वर्षीय विक्रम सिंकू के रूप में हुई है। घटना के समय तीनों युवक तालाब नहाने जा रहे थे।