केसठ: केसठ कन्या प्राथमिक विद्यालय में एनजीओ द्वारा भेजे जा रहे मध्यान भोजन के गुणवत्ता का बीडीओ ने किया जांच
Kesath, Buxar | Mar 19, 2024 केसठ कन्या प्राथमिक विद्यालय में एनजीओ द्वारा भेजे जा रहे मध्यान भोजन के गुणवत्ता का बीडीओ ने जांच किया। जांच में बीडीओ ने गुणवत्ता पूर्वक भोजन नहीं पाया। इसकी जानकारी बीडीओ ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि उज्ज्वल सवेरा समिति नाम से एनजीओ के माध्यम से प्रखंड के सरकारी स्कूलों में मध्यान भोजन का वितरण किया जाता है।