बिहार: दु:खी लाइन होटल के पीछे अर्धनिर्मित मकान में मिला 1 युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bihar, Nalanda | Jan 21, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के दुःखी लाइन होटल के पीछे खेत में अर्धनिर्मित मकान से संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विजवन पर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार का 21 वर्षीय पुत्र अंटू कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया कि युवक नशे का आदि था, कई बार नशे के आरोप में अंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया था।