भिवानी: सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जूई, ढांगर, पोहकरवास, ढाब ढाणी, लालावास, बिजलानावास, इंदीवाली, खापडवास, धारवानवास, खारियावास व सुंगरपुर गांव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके इन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।