सदर: LDA की सरदार पटेल योजना पर संकट, सिंचाई विभाग ने चस्पा किया नोटिस
Sadar, Lucknow | Jun 18, 2026 लखनऊ की सरदार पटेल आवासीय योजना विवादों में घिर गई है। सिंचाई विभाग ने योजना के एक फ्लैट पर नोटिस चस्पा कर निर्माण को अपनी भूमि पर अवैध बताते हुए सात दिन के भीतर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के बाद कार्रवाई की जाएगी और होने वाले नुकसान के लिए आवंटी स्वयं जिम्मेदार होंगे।