हुरड़ा: रायला चौराहे पर मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी की गई चुराई
रायला चौराहे स्थित मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में देर रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर के बाहर लगा जंगला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ भी की। अंदर स्थित शिवजी भगवान के मंदिर का त्रिशूल तोड़कर मंदिर के भीतर ही फेंक दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्