बिंदकी: सहिली गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की हुई बैठक, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के सहिली गांव में शनिवार को दिन में 1 बजे से विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम ने कहा कि बंद रोडवेज बस को चालू करवाया जाए। प्रदेश सचिव राम सहाय पटेल ने कहा खतौनी में अंश निर्धारण ठीक कराया जाए। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने आंदोलन की चेतावनी दिया।