हुज़ूर: ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में दबंग ने युवक पर किया बेरहमी से हमला, युवक अधमरा
Huzur, Bhopal | Apr 2, 2026 भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक दबंग ने एक युवक पर बेरहमी से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। जानकारी के मुताबिक दबंग ने युवक को घेर कर पहले विवाद किया फिर चाकू और डंडों से तबातोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह लहू लुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा तरफा मची, स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।