हुसैनगंज: छाता गांव से चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को किया गया गिरफ्तार
छाता गांव में रविवार की रात 10 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर सोमवार को सिवान जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोर की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी मिथुन कुमार एवं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी सद्दाम के रूप में हुई है।