पिपरई: भरियाखेड़ी में संपर्क अभियान के तहत लगाया गया बिजली समाधान शिविर
प्रशासन ने शनिवार को शाम 7:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि शिविर में खराब मीटरों को मौके पर बदला गया, उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन किये गए और घरेलू और कृषि उपयोग के लिए नवीन कनेक्शन मौके पर जारी किए गए इसके साथ ही शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के सामने डिजिटली मीटर तथा स्मार्ट मीटर की खपत समान पाई गई ।