जगदीशपुर: भागलपुर में 400 साल पुरानी परंपरा के साथ मां वामकाली का पट खुला
भागलपुर के बहबलपुर में मां वामकाली की 32 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन के लिए पट खोल कर 400 साल पुरानी परंपरा को जारी रखा गया। हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे इलाके में मां काली के जयकारे गूंज रहे हैं।