चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को दिन में दो बजे जिलेवासियों से माहवारी स्वच्छता एवं उससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को समाप्त करने के लिए संचालित “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” महाभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।उन्होंने कहा कि माहवारी को लेकर समाज में अब भी कई मिथक, गलत धारणाएं और संकोच मौजूद है