खगड़िया: मुफ्फसिल पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुफ्फसिल पुलिस ने अलग अलग जगहों से मारपीट मामले के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रहीमपुर के रहने वाले मनीष प्रसाद सिंह, बरखंडी टोला के रहने वाले विलाश यादव व मथार के रहने वाले कपिलदेव यादव के पुत्र गौतम कुमार शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।