गुलाबगंज: मेडिकल कॉलेज में भर्ती गुलाबगंज के बुजुर्ग की बाथरूम में गिरने से संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा, पीएम कराया
2 दिन पहले गुलाबगंज निवासी 82 वर्षीय लक्ष्मण सिंह अहिरवार को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था परिजनों के अनुसार शुक्रवार को उनकी छुट्टी की जा रही थी लेकिन गुरुवार आधी रात के वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और रात में परिजनों को उनकी मौत की जानकारी दी गई। अन्य मरीजों ने परिजनो को बताया कि रात के समय बाथरूम गए थे, जहां फिसल गए और उन्हें चोट आई।