सिरदला: मेसकौर: राजकीय मध्य विद्यालय कुशाहन में चोरी की घटना
सिरदला प्रखंड क्षेत्र के गयाजी-रजौली एसएच-70 किनारे स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, कुशाहन में अज्ञात चोरों ने मिड डे मील स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में 10 क्विंटल से अधिक चावल, बच्चों के खेल सामग्री, थाली, लोटा, ग्लास समेत अन्य सामान गायब पाए गए।