बीरपुर: नवीन प्राथमिक विद्यालय यादव टोल डीहपर का अनूठा प्रयास, शिक्षा के लिए ढोल-झाल बजाकर नामांकन बढ़ाने को निकली प्रभात फेरी
वीरपुर प्रखंड के नवीन प्राथमिक विद्यालय यादव टोल डीहपर द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर पोषक क्षेत्र में प्रवेशोत्सव सह नामांकन जागरूकता अभियान उत्साहपूर्वक चलाया गया। इस दौरान सोमवार को सुबह करीब दस बजे विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकालकर और म्यूजिकल किट के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।