हजारीबाग पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। केरेडारी थाना क्षेत्र के चुंदरु जंगल में छापामारी कर पुलिस ने आलोक गिरोह से जुड़े चार अपराधियों—अर्जुन करमाली, समीर कुमार, राहुल कुमार और निखिल विश्वकर्मा—को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।