उचकागांव: नवोदय स्कूल में बाल संसद का आयोजन, नव निर्वाचित सांसदों ने ली शपथ
उचकागांव के बलेसरा स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार की शाम बाल संसद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हथुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा एवं प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा विधायक को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।