उचकागांव: असंदापुर में केस उठाने से मना करने पर अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर घायल किया
उचकागांव थाना क्षेत्र के असंदापुर गांव मे पूर्व से कोर्ट में चल रहे केस को उठाने से मना करने पर कुछ लोगों ने गांव के अधेड़ महमूद आलम को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना सात जनवरी की सुबह की है जब अधेड अपने घर से श्यामपुर बाजार जा रहे थे। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।