कोलगवां: हनुमान नगर नईबस्ती में संपत्ति विवाद में बहू ने सास को दी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत
कोलगवां थाना के हनुमान नगर नई बस्ती में संपत्ति विवाद के चलते बहू रामलली चौधरी ने सास आशा चौधरी को न सिर्फ गाली गलौज दी बल्कि जान से मारने की धमकी दी है । डरी सहमी सास आशा ने कोलगवां थाने में बहु रामलली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । सोमवार की दोपहर 2 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सास के बयान के आधार पर मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।