🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
भारत-नेपाल सीमा पर गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार; 60 लाख का गांजा बरामद!
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 क्विंटल 22 किलो 975 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी।
सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप!
📍 Public Maharajganj News
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #PublicMaharajganj #GanjaSmuggling #Thuthibari #ATS #MaharajganjPolice #IndiaNepalBorder #DrugSmuggling #UPPolice #UPNews #CrimeNews #नशे_के_खिलाफ_जंग #महराजगंज #गांजा_तस्करी