शाहबाद: खाद्य विभाग की पुरानी गल्ला मंडी में औचक छापेमारी, किराना कारोबारी का दालचीनी का सैंपल लिया गया
होली पर्व नजदीक आने के साथ-साथ खाद्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। खाद्य विभाग ने बुधवार को दोपहर 3:00 बजे तक औचक छापेमारी की लेकिन अधिकांश दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। पुरानी गल्ला मंडी में किराना कारोबारी बंटू गुप्ता के यहां खाद्य विभाग की टीम ने दालचीनी का सैंपल लिया।