घुवारा: छतरपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने बड़ामलहरा के बिहारी कुशवाहा, भगवा के मोहित जैन उपाध्यक्ष नियुक्त
छतरपुर में सीड्स, पेस्टीसाइड्स एंड फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन का गठन/पुनर्गठन किया गया, जिसमें बड़ामलहरा निवासी बिहारी कुशवाहा को अध्यक्ष एवं भगवा निवासी मोहित जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने खुशी जताई और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बधाई दी।