बिसौली: बिसौली एसडीएम का बुलडोजर एक्शन, फैजगंज बेहटा में भूमाफियाओं से गौशाला व अन्त्येष्टि स्थल की भूमि को कराया कब्जामुक्त
Bisauli, Budaun | May 19, 2026 बिसौली तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत फैजगंज में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी के निर्देश पर की गई है। नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम और फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची।