बीजापुर: बीमार युवक को खाट पर 7 किलोमीटर ढोकर ले गए ग्रामीण, बीजापुर में बारिश से मेन रोड का संपर्क टूटा
Bijapur, Bijapur | Jul 20, 2026
बीजापुर के उसूर ब्लॉक के रायगुड़ा गांव में लगातार बारिश से कच्चे रास्तों का मेन रोड से संपर्क टूट गया। इस दौरान एक ग्रामीण युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे खाट पर लिटाकर करीब 7 किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक लाना पड़ा।घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां एंबुलेंस कर्मचारी और ग्रामीण मिलकर बीमार युवक को खाट पर ढोकर पैदल चले।