हनुमानगढ़: जिले के पल्लू बस स्टैंड पर रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट कर टिकट मशीन से ₹3000 लूटने का आरोप, थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ जिले के पल्लू बस स्टैंड पर हनुमानगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट कर टिकट मशीन से ₹3000 लूटने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में रोडवेज बस के परिचालक की ओर से थाना में निजी बस चालकों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।