दमोह: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ₹12 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 2, 2026 दमोह पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 119.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 11.90 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने सागर नाका क्षेत्र में घेराबंदी कर शोभानगर निवासी राजू मिश्रा और सागर निवासी आशुतोष श्रीवास्तव को पकड़ा। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी आनंद कलादगी ने खुलासा कर जानकारी दी।