सनावद नगर को गीता भवन की सौगात शीघ्र मिलेगी। विधायक सचिन बिरला के प्रयासों से गीता भवन निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। गीता भवन के निर्माण हेतु विधायक कार्यालय से स्थानीय अवंति सूत मिल की रिक्त भूमि में से डेढ़ एकड़ भूमि के आवंटन का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने स्वीकार कर लिया है।