सादुलशहर: गांव 5SPM में आरोपी ठेकेदार ने फर्जी दस्तावेज में पक्का खाला का निर्माण दिखाकर उठाया भुगतान, पुलिस ने किया मामला दर्ज
लालगढ़ थाना क्षेत्र के 5SPM गांव में आरोपी ठेकेदार ने फर्जी दस्तावेज में पक्का खाले का निर्माण दिखाकर भुगतान उठा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अमी लाल ने थाने में हाजिर होकर ठेकेदार इंद्राज पर पक्के खाले का निर्माण दिखाकर बजट उठाने का आरोप लगाया है।