सादुलशहर: साधुवाली में विधायक ने निर्माणाधीन वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया
साधुवाली में वाटर वर्क्स निर्माण कार्य का सादुलशहर के विधायक गुरवीर बराड ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार को कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अगर लापरवाही बरती जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।