शिवपुरी नगर: बामौरकलां में खूनी संघर्ष: लेनदेन के विवाद में परिवार पर बरपाया कहर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
शिवपुरी जिले के थाना बामौरकलां अंतर्गत ग्राम पिपरा में पुरानी रंजिश और लेनदेन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल प्रार्थी और उसकी भतीजियों के साथ कुल्हाड़ी और लाठियों से बर्बर मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकियां भी दीं।