पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने महिला से लूट के मामले के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला से सोने की हसली लूट मामले में 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौसम पुत्र कासम निवासी टायरा थाना कामां पिछले करीब 3 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोलका मोड़ से घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी पर हथियार के बल पर लूट करने का मामला दर्ज है। जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली।