बहरोड़: बहरोड़ में टैंकर से केमिकल अपशिष्ट फैलाने का मामला, दुकानदारों की आंखों में जलन; VIDEO से खुलासा, प्रशासन जांच में जुटा
Behror, Alwar | Apr 9, 2026 बहरोड़ के फैक्ट्री एरिया में गत रात्रि एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां एक टैंकर द्वारा सड़क पर केमिकल अपशिष्ट फैलाने का मामला उजागर हुआ है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक सफेद टैंकर फैक्ट्री एरिया की सड़कों से होते हुए नेशनल हाईवे-48 तक केमिकल बहाता नजर आ रहा है।