जबलपुर: चुंगी चौकी कांजी हाउस के पास युवक पर पुराने विवाद के चलते सब्बल और रॉड से किया गया प्राणघातक हमला, इलाज जारी
जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत गढ़ा पूर्वा झंडा चौक निवासी गणपत बर्मन पर घर पर बुलाकर दिन्नु, सोनू और इन दोनों की मां ने मिलकर लोहे की रोड और सब्बल से पुराने विवाह के चलते प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में गणपत को बुरी तरीके से घायल अवस्था में परिजन मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।